
अवैध पिस्टल खरीद कर सप्लाई करने वाले तीन दबोचे, एक फरार
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने तीन अवैध पिस्टल सप्लायर को दबोचा है। चेकिंग के दौरान तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने एक-एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम दिव्यांश पुत्र प्रवीण शर्मा निवासी हिंडालपुर थाना पिलखुवा, विनीत उर्फ विन्नी पुत्र अमरीश निवासी गांव खटकी थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ और नितिन पुत्र सूरजपाल निवासी गांव छिजारसी थाना पिलखुवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार की दोपहर करीब 3:30 बजे गंगा एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे गांव सिंभावली से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह मेरठ निवासी रिहान बिल्लोरी से कम रुपए में अवैध पिस्टल खरीदते थे और मुनाफा कमाने के लिए अधिक दामों में आगे बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस ने बताया कि विनीत के खिलाफ पांच मुकदमे दर्ज है। पुलिस फरार आरोपी रेहान बिल्लोरी निवासी मेरठ की तलाश कर रही है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कम दामों पर अवैध पिस्तौल को खरीद कर 35 से 40,000 रुपए में आगे सप्लाई करते थे। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किस-किस को अभी तक अवैध पिस्टल सप्लाई की है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























