हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम पर घर में बनी दही परोसने के मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अनस पुत्र आस मोहम्मद निवासी जाहिदपुर थाना खरखौदा मेरठ, दिलनवाजिश पुत्र दिलशाद तथा गुल मोहम्मद पुत्र आकिल खान निवासीगण सैफी कॉलोनी है जिनके कब्जे से पुलिस ने चार प्लास्टिक के जारों में मधुसूदन नाम का अपमिश्रित दही, मधुसूदन नाम के 38 खाली प्लास्टिक के जार, एक इलेक्ट्रिक कांटा, दो प्लास्टिक और एक अल्युमिनियम की केन, एक दूध मिक्स करने वाली इलेक्ट्रिक मशीन तथा अपमिश्रित दही बनाने के अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सिंभावली पुलिस को सूचना मिली थी कि सैफी कॉलोनी में कुछ लोग आर्थिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से घर में दही बनाकर उसे नामचीन कंपनी के पैकेट में पैक कर रहे हैं। सूचना को सटीक मानकर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक गाड़ी में दही रखी हुई थी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने सब कुछ उगल दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे अपमिश्रित दही, अमिश्रित दही बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद कर लिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























