👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दहेज के लिए बहू को मौत के घाट उतारने वाले पति,सास व ससुर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व हुई दहेज हत्या की घटना में नामजद एक महिला ईना सिंघल व ससुर संजीव सिंघल तथा पति शुभम सिंघल को गिरफ्तार कर लिया।आरोप है कि आरोपियों ने दहेज के लिए अपनी बहू को मौत के घाट उतार दिया।पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।





























