👁 0 views Views
हथियार बंद तीन बदमाश दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक अभियान के तहत तीन हथियार बंद बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि गश्त को दौरान पुलिस ने बुलंदशहर रोड से करीमपुरा हापुड़ के परवेज को गिरफ्तार किया है जबकि मजीदपुरा हापुड़ के अनस व मोसीन को नगर पालिका के गेट के पास से धर दबोचा। पुलिस ने तीनों बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए है। परवेज पर गौवध व गैंगस्टर एक्ट के तहत पहले ही मुकद्दमे दर्ज है।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






























