हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में कालीन बनाने वाली कंपनी के संचालक ने पड़ोस में लोहा गलाने की फैक्ट्री के संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कालीन बनाने वाली फैक्ट्री के संचालक दिल्ली निवासी फैजान अली ने लोहा गलाने वाली फैक्ट्री संचालक पर धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
आपको बता दें कि दिल्ली निवासी फैजान का कहना है कि लोहा गलाने वाली फैक्ट्री में 17 जुलाई को आग लगी थी जिसकी वजह से कालीन की फैक्ट्री में भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ था। नुकसान की भरपाई को लेकर जब फैजान लोहा गलाने वाली फैक्ट्री के संचालक के पास पहुंचा तो कहासुनी हो गई जिसके बाद फैजान को जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश यादव के अनुसार पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर जांच में जुट गई है।




























