गन्ना भुगतान न होने पर 10 जनवरी के बाद आंदोलन की धमकी
हापुड सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिला अध्यक्ष अभिषेक तेवतिया के नेतृत्व में बुधवार को सिंभावली शुगर मिल यूनिट बृजनाथपुर गन्ना मिल महा प्रबंधक को ज्ञापन दिया।ज्ञापन मे किसानों ने किसानों के गन्ना के बकाया का भुगतान व गन्ना क्रय केंद्र पर अलाव की व्यवस्था की मांग की गई है। किसानों ने धमकी भी दी है कि यदि मांग 10 जनवरी पूरी नही की तो किसान आंदोलन करेगे।
मंडल अध्यक्ष सोनू तेवतिया, सुभाष कुमार धौलाना तहसील अध्यक्ष, विपिन कुमार धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार हापुड़ ब्लॉक अध्यक्ष, आजाद मलिक नगर अध्यक्ष गुलावठी, नंदन सिंह ग्राम अध्यक्ष झंडा , हाफिज नईमुद्दीन ब्लॉक अध्यक्ष गुलावठी, आदि सैकड़ो की ताकत में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010



























