
हापुड़ के हजारों व्यापारियों को राज्यकर विभाग का नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार को बकाया राज्यकर जमा न करने के मामले को सरकार ने गम्भीरता से लिया है और हापुड़ के व्यापारियों को नोटिस जारी कर राज्यकर निर्धारित समय में जमा करने का निर्देश दिया है। नोटिस पाकर व्यापारी अचम्भे में है।
राज्यकर विभाग का बकाया करीब 65 करोड रुपये जिले के दो हजार कारोबारी दबाकर बैठे हैं। अब विभाग ने इन व्यापारियों से बकाया वसूली के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इससे बकायेदार व्यापारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। राज्यकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में करीब दो हजार कारोबारी विभाग का 65 करोड़ रुपया दबाए बैठे हैं। विभाग के अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद भी इन व्यापारियों ने कोई जवाब नहीं दिया है। अब विभाग द्वारा चलाए जा रहे बकाया वैट और जीएसटी वसूली के लिए अभियान के तहत दिसंबर माह के एक सप्ताह में करीब 50 फमों से एक करोड़ 30 लाख रुपया जमा कराया जा चुका है। बकाया जमा कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























