👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नोएडा के जेवर में दुनिया के चौथे सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रखी। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर के शहरी व ग्रामीण इलाकों से भाजपा कार्यकर्ताओं का बसों व निजी कारों से जाना गुरुवार की भोर से ही शुरु हो गया। सभी वाहनों पर भाजपा के झंडे लगे थे। हापुड़ से हजारों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जेवर गए।
उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर व जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिलाध्यक्ष उमेश राणा के कार्यकर्ताओं की रवानगी के लिए जुटे रहे।
चूर-चूर नान के साथ चखें चाप का जायका || 8979755041






























