अटल भाषण प्रतियोगिता के आयोजन पर विचार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता युवा मोर्चा जनपद हापुड़ की एक बैठक जिला कार्यालय पर शनिवार को आयोजित की गई। बैठक में प्रवासी के रूप में प्रदेश के उपाध्यक्ष सत्येंद्र अवाना का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने किया।बैठक आगामी कार्यक्रमों को लेकर के आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के युगपुरुष एवं स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित हो रही अटल भाषण प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से प्रवासी ने बताया । अटल भाषण प्रतियोगिता में युवा मोर्चा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेगा।
बैठक में इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंशुल सिंह, अनिरुद्ध सिंह कस्तला,मोहित पाल, प्रशांत गौड़, जिला मंत्री गुड्डू प्रजापति, राहुल पण्डित, कुश तोमर,जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, जिला कार्यालय प्रमुख तेजस्वी मिश्रा, जिला शोध प्रमुख सागर प्रजापति,जिला सोशल मीडिया प्रमुख अनमोल प्रजापति,जिला कार्यकारिणी सदस्य चेतन चौहान, राजन बाल्मीकि, अंकुश शर्मा,कुश तोमर,दीपक गौड़, अमित चौहान, रितिक त्यागी,रोमी,कपिल शर्मा,आदि समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























