
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंधक समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों व पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 17 जनवरी यानी शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे श्री चंडी मंदिर परिसर में महारानी के सामने कराया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बता दें कि रविवार की सुबह हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में चुनाव संपन्न हुए थे जिसके बाद रात तक परिणाम सामने आ गए थे।
यह हुए विजयी:
प्रधान पद पर संजय गुप्ता, उप प्रधान पद पर लोकेश गुप्ता, मंत्री पद पर मोहित जैन, उप मंत्री पद पर अंकुर कंसल, कोषाध्यक्ष पद पर संजीव विजय गुप्ता, लेखा निरीक्षक पद पर दीपक गर्ग ने जीत हासिल की।
कार्यकारिणी की 15 सदस्यों की बात करें तो सर्वाधिक वोट संदीप अग्रवाल (गोयल स्वीट्स) को मिले जिन्हें 873 मत मिले। यदि 15 सदस्यों की कार्यकारिणी पर निगाह डालें तो वह इस प्रकार है: संदीप अग्रवाल, करुण कंसल, योगेश सिंहल, गोपाल अग्रवाल, आदित्य गोयल, मनीष गर्ग, अंकित कंसल, आशुतोष रस्तोगी, वैभव गुप्ता, अंकित गर्ग, अमित गोयल, अंकुर जिंदल, देवेश शर्मा, नितिन कुमार, जयभगवान शर्मा (पिंटू).
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























