शटल ट्रेन से यात्रा करने वालों को देना होगा दोगुना किराया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शटल ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को एक तरफ तो शटल ट्रेन चलने से सुविधा मिलेगी तो वहीं दूसरी ओर दोगुने किराए से यात्रियों की जेब पर भार पड़ेगा। करीब 15 माह बाद बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज तक जाने वाली शटल मैमू का संचालन 19 जुलाई से होगा। लेकिन इसके लिए यात्रियों को दोगुना किराया देना होगा।
दोगुना देना पड़ेगा किरायाः
शटल ट्रेन को कोरोना के चलते मेल एक्सप्रेस स्पेशल के नाम से चलाया जाएगा। इससे यात्रियों को करीब दोगुना तक किराया देना पड़ेगा। कोरोना संक्रमण की मार से प्रभावित चल रहे लोगों की जेब इससे ढीली होना लगभग तय है।
हापुड़ पहुंचने का समयः
19 जुलाई को तिलक ब्रिज-बुलदंशहर (04340) ट्रेन शाम को 6.15 पर तिलक ब्रिज से चलेगी। ट्रेन रात को 8.40 बजे हापुड़ पहुंचेगी। जबकि ट्रेन के रात को बुलंदशहर पहुंचने का समय 9.50 बजे रहेगा। वहीं 20 जुलाई से बुलंदशहर-तिलक ब्रिज (04439) सुबह को 5.40 बजे बुलंदशहर से चलेगी। ट्रेन सुबह को 6.40 बजे हापुड़ पहुंचेगी। शटल का तिलक ब्रिज पहुंचने का समय 9.14 बजे है।

झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509







Related Posts

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

🔊 Listen to this हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के सिंह पैंथर क्रिकेट क्लब…

Read more

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

तमंचेधारी को मिला दंड

तमंचेधारी को मिला दंड

दहेज लालची पति गया जेल

दहेज लालची पति गया जेल
error: Content is protected !!