हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में मृतक का दाह संस्कार करने वाले परिजनों से अब अवैध वसूली नहीं हो सकेगी। इसके लिए प्रशासन ने एक कड़ा कदम उठाया है जिसके चलते सभी चीजों के रेट तय किए गए हैं। लकड़ी, पूजन सामग्री सभी की कीमतें तय करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं। तय किए गए रेटों की लिस्ट जगह-जगह चस्पा की जाएगी। बता दें क गंगा घाट दाह संस्कार करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसे में उनसे अवैध वसूली के कई मामले सामने आए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए गढ़ एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी, सीओ पवन कुमार ने रविवार को नाविकों, पुजारियों आदि के साथ एक बैठक की और रेट तय करने के निर्दश दिए।
किसी से भी ज्यादा कीमत न वसूली जाए… इस मामले पर प्रशासन सख्त दिखाई दिया। वहीं अधिकारियों ने चेतावनी भी दी कि यदि तय किए रेटों से ज्यादा कीमत लेने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






























