श्री गुरू गोविंद सिंह जी प्रकाश पर्व पर मंगलवार को नगर संकीर्तन का यह रहेगा रूट
हापुड सीमन (ehapurnews.com): श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश गुरु पर्व को समर्पित एक महान नगर कीर्तन का आयोजन मंगलवार को सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर साहिब जी के प्रबंध अधीन उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ द्वारा हापुड़ और हापुड इलाक़े की समुह संगत के सहयोग से दिनांक 16 जनवरी 24 को प्रात 10 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला हापुड़ से प्रारंभ होगा।नगर संकीर्तन गुरुद्वारा तहसील चौपला से पुराना मेरठ रोड, क्लेक्टरगंज, रेलवे रोड अतरपुर चौपला, पक्का बाग, गढ़ चुंगी होता हुएपुल के नीचे से जो मेन रोड से होता हुआ गुरुद्वारा तहसील चौपला पर समाप्त होगा।यह जानकारी ज्ञानी प्रभदयाल सिंह हैड ग्रंथी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार तहसील चौपला हापुड़ व सरदार बृजपाल सिंह इचार्ज उत्तर प्रदेश सिख मिशन हापुड़ ने दी।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811






























