हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर का ब्रह्मगढ़ी रेलवे फाटक तीन दिनों तक बंद रहेगा। ट्रैक की मरम्मत के कारण ब्रह्मगढ़ी फाटक तीन दिन बंद रहेगा जिसकी वजह से राहगीरों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ेगा। नवादा मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक से अब वाहनों का आवागमन होगा।
आपको बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर के बक्सर ढाना रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार की सुबह 8:00 से 8 फरवरी तक आवागमन पूरी तरीके से बंद रहेगा जिसके चलते लोगों को नवादा फटाक से निकाला जाएगा। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर ने इस संबंध में पत्र भेज कर स्थानीय पुलिस, प्रशासन, ट्रक व बस आपरेटर यूनियन को सूचित किया है ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540






























