हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर आपको लापरवाही से भरा सफर नजर आएगा जहां नियमों को दरकिनार कर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इस तरह की लापरवाही पर हाथ डालने से परहेज करते हैं। इसके पीछे का कारण समझ से परे है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि हापुड़ की दिल्ली रोड पर दिल्ली से हापुड़ जाने वाले रास्ते पर एक मयूरी जा रही है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। मयूरी पर इतना ज्यादा सामान लदा है कि जरा सा संतुलन बिगड़ने पर वह पलट सकती है जिससे कि मयूरी चालक के साथ पास से गुजर रहे वाहन चालक भी घायल हो सकते हैं। ऐसे में विभाग को मामले में कार्रवाई करने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाए लेकिन इस तरह की तस्वीर भी अपने आप में विभाग पर कई सवाल खड़े करती है.




























