
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में दीपावली पर्व पर तृतीय श्रीराम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्री रामलीला नाट्य का भव्य मंचन हुआ, स्कूल के बच्चों ने रामायण के विभिन्न पात्रों के रूप में मनमोहक व उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। कैकेई- महंथरा संवाद, राम वनगमन, सीताहरण, हनुमान ज़ी द्वारा सीता की खोज, बानर सेना की लंका पर चढाई, राम ज़ी द्वारा शिवलिंग स्थापना, लक्ष्मण शक्ति एवं राम -रावण युद्ध की विशेष प्रस्तुति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय एवं विशिष्ट अतिथि अनिशा सोनी पाण्डेय ने माँ सरस्वती पूजन वंदना व दीप प्रज्जवलित कर किया। समस्त नाट्य मंच प्रबंध व्यवस्था गौरव कौशिक एवं चित्रा कौशिक ने किया तथा कार्यक्रम अध्यक्षता प्रबंधक रविंद्र कौशिक ने किया।
इस अवसर पर पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने कहा कि श्री रामलीला मात्र धार्मिक या मनोरंजन का आयोजन नहीं सनातन संस्कृति व संस्कार को जीवंत रखने का आधार भी है। रामायण के प्रत्येक पात्र से आदर्श की शिक्षा ली जा सकती है। यह आपसी सद्भाव, त्याग व समर्पण की प्रेरणा देती है भगवान श्री राम का जीवन त्याग, लक्ष्मण व भरत का विश्वास व समर्पण, सीता का प्रेम, सुग्रीव -विभीषण की मित्रता, श्री हनुमान ज़ी जैसा सेवक उत्कृष्ट उदाहरण है रावण का चरित्र ये सन्देश देता है कि चाहें कोई कितना भी ताकतवर व ज्ञानी हो यदि अधर्म और पाप कर्म करेगा तो बुरा अंत निश्चित है इस अवसर पर श्री योगेश त्यागी, प्रतिभा शर्मा, सुरभि, वंदना शर्मा, राखी शर्मा, मीनू, सुमन चौधरी, लक्ष्मी उपाध्याय, कुमारी रचना , प्रेरणा शर्मा, वर्तिका त्यागी, शीबा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























