पीएम आवास योजना के तहत जल्द जारी होगी तीसरी किस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.62 करोड़ रुपए तीसरी किस्त के रूप में अधूरे 550 भवन निर्माण को पूरा करने के लिए दी जाएंगे। आचार संहिता के कारण भवन स्वामियों को भवन निर्माण के लिए किस्त जारी नहीं हो रही थी।
आपको बता दें कि डूडा के अधिकारियों ने तीसरी किस्त जारी करने के लिए शासन को पत्र लिखा है। 550 परिवार ऐसे है जिन्हें तीसरी किस्त नहीं मिली थी। जिन लोगों का योजना के तहत चयन हुआ था। उन्हें भवन बनवाने के लिए तीनों किस्तों में ढाई लाख रुपए दिए जाने है। सरकार द्वारा पहली किस्त पचास हजार रुपए, दूसरी डेढ़ लाख रुपये और तीसरी किस्त पचास हजार रुपए की दी जाती है। शहरी मिशन प्रबंधक मनजीत सिंह ने बताया कि तीसरी किस्त के लिए शासन को पत्र भेजा दिया है। 2.62 करोड़ रुपए से 550 परिवारों को तीसरी किस्त का लाभ दिया जाना है।
VIDEO: 99 स्टोर मिनी मॉल से 99 में खरीदें अधिकांश सामान: 81918 20867

























