हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस, प्रशासन को कोसने वाले ही हापुड़ में अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं, जिस कारण हापुड़ के मुख्य बाजारों के साथ-साथ गली-मौहल्ले भी सिकुड़ते जा रहे जा रहे हैं। हापुड़ में प्रथा है, दुकान के आगे दुकान लगाने की और पचास प्रतिशत कारोबार सड़कों पर चल रहा है।
कार में GPS Tracker और घर, दुकान, अस्पताल आदि में CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें: 8979003261, 8126293996

दुकानदार वसूलते हैं पैसा-हापुड़ का शायद ही कोई ऐसा बाजार बचाहो,
जहां ठेले, खोमचों, पटरी लगाने वालों की भरमार न हो,जिन भी दुकानों के आगे पटरी ठेले, खोमचे वाले खड़े होते है,व्यवसायी उनसे तीन सौ रुपए से लेकर पांच सौ रुपए रोज वसूलते है और पुलिस को भी पैगार जाती है। जिस कारण लाकडाउन के बाद जैसे-जैसे मार्किट खुल रही है, वैसे-वैसे ही चहल-पहल भी बढ़ रही है और ठेले,खोमचों पर भीड़ उमड़ रही है। ठेले, खोचमे वालों ने खाघ पदार्थो में 25 प्रतिशत की बढ़ौतरी की है।
पटरी की पगड़ी वसूलते हैं- सार्वजनिक सड़क की पगड़ी भी वसूली जाती है। जब एक ठेले या खोचमे वाला ठिकाना छोड़ता है,तो वह दूसरे को जब ही देता है, जब उसे पगड़ी मिल जाती है।
कहां-कहां वसूलते हैं किराया-वैसे तो हापुड़ के सभी मार्गो पर व्यवसायी ठेले,खोमचे व पटरी वालों से वसूली की जाती है, परंतु सर्वाधिक दाम रेलवे रोड,गोल मार्किट, चंडी रोड पर वसूले जाते है। नागरिक चाहते हैं कि अतिक्रमणकर्ताओं के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जाए।
Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169































