हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में थाने से चंद कदमों की दूरी पर एक दुकान की छत से दाखिल हुए चोरों ने हजारों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
मोदीनगर रोड पर स्थित चंद्रलोक कॉलोनी निवासी शारिक की मेरठ रोड पर स्थित अंबेडकर तिराहा के पास प्रेशर प्लेट रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान का मालिक शुक्रवार की सुबह जब दुकान में पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दुकान के पीछे खाली पड़ी जगह से चोर दुकान की छत तक पहुंचे जहां से दीवार तोड़कर दुकान में दाखिल हुए। इस दौरान दुकान में रखा हजारों रुपए का माल चोर चोरी कर ले गए। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
जीपीएस ट्रैकर ने चोरी होने से बचाई कार






















