भोवापुर में तीन घरों को बनाया चोरों ने निशाना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव भोवापुर में चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपए के जेवरात और हजारों रूपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अगले दिन सुबह जब ग्रामीणों की आंख खुली तो घर में बिखरा सामान दे उन्हें चोरी का अंदेशा हुआ और घर में रखा कीमती सामान गायब होने पर उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस बीच क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा भी मौके पर पहुंचे।
भोवापुर में चोरों ने तीन घरों को अपना निशाना बनाया और घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात तथा हजारों रुपए की नकदी को चुरा कर ले गए। रविवार की सुबह जब ग्रामीणों की आंख खुली तो उन्हें मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंचे सीओ ने जांच शुरू कर दी।




























