बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत लाखों का सामान किया चोरी










हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरों ने जमकर तांडव मचाया और 60 हजार रुपए की नकदी तथा तीन लाख रुपए के आभूषण लेकर चोर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने घर के दरवाजों, अलमारियों का ताला तोड़ा। साथ ही घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह भी घुमा दिया। अगले दिन सुबह जब परिजन मौके पर पहुंचे तो जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार कॉलोनी में महावीर सिंह का मकान है। महावीर सिंह बैंक में नौकरी करते हैं जो फिलहाल अमेरिका में रहे रहे अपने बेटे के यहां गए हुए थे। घर में एक किराएदार भी रहता है जो सोमवार की रात अपने घर रिश्तेदार के यहां चले गए थे। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया और घर में दाखिल हो गए। चोरों ने पहले तो घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का मुंह घुमा दिया। उसके बाद चोर घर के दरवाजों का ताला तोड़ते हुए बेखौफ होकर घर में दाखिल हुए और अलमारी का ताला तोड़कर उन्होंने कीमती सामान चुरा लिया। इस दौरान चोरों ने जमकर तांडव मचाया और सारा सामान यहां-वहां बिखेर दिया। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने इस बीच 60 हजार रुपए की नकदी, तीन लाख रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जब परिजन घर में दाखिल हुए तो उन्हें मामले की जानकारी हासिल हुए जिसके बाद महावीर सिंह के रिश्तेदार वीरेंद्र पाल ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225








Related Posts

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। हापुड़ के व्यस्त चौराहों में से एक तहसील चौराहा पर एक महिला दो बच्चों…

Read more

पक्का बाग में अवैध निर्माण

🔊 Listen to this पक्का बाग में अवैध निर्माणहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पक्का बाग में एक व्यवसायिक भवन का निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।सूत्र बताते है कि…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पुलिस का मानवीय चेहरा, भारी जाम में बच्चों व महिला को कराई सड़क पार

पक्का बाग में अवैध निर्माण

पक्का बाग में अवैध निर्माण

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

फर्जी बैनामा कराने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

जैन साधकों ने निर्वाण लाडू चढाया

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

अवैध कब्जा हटवाने की कार्रवाई के दौरान बाप-बेटों ने सरकारी कार्य में डाली बाधा

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है

हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है
error: Content is protected !!