
ट्यूबवेल को चोरों ने बनाया निशाना, 15 हजार का नुकसान
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव ट्याला बाईपास के पास चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाया जहां का ताला तोड़कर चोर दाखिल हुए और स्टार्टर, स्प्रे आदि सामान चुरा लिया। इस दौरान किसान को करीब 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
किसान मुकेश त्यागी ने बताया कि उनकी देहात क्षेत्र के गांव ट्याला बाईपास के पास ट्यूबवेल है। बीती रात वह ताला लगाकर घर चले गए थे जिसका चोरों ने फायदा उठाया। चोर आए उन्होंने ट्यूबवेल का ताला तोड़ा और स्टार्टर, स्प्रे आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। जब किसान गुरुवार की सुबह खेतों पर पहुंचा तो ट्यूबवेल का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























