बंद पड़े मकान से चोरों ने लाखों का सामान व नकदी चुराई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के न्यू गांधी विहार कॉलोनी में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोर लाखों का माल समेट कर फरार हो गए। रिश्तेदारी में गया परिवार जब घर पहुंचा तो बिखरा सामान और लाखों का माल गायब देख उनके होश उड़ गए जिसने पुलिस को मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
देहात क्षेत्र के न्यू गांधी बिहार कॉलोनी के शरद गर्ग ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम के सिलसिले में परिजनों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। सोमवार की रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़ा और घर के भीतर दाखिल हुए जिन्होंने तसल्ली से घर को खंगाला और 15000 रुपए नकद, दो अंगूठी, चैन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी कुंडल, चांदी की पाजेब, एक जोड़ी बिछुए व अन्य सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483


























