हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और यह चोर अन्नदाताओं को भी लगातार निशाना बना रहे हैं। चोरों ने अब थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अयादनगर दक्षिण के किसान रोहताश के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने रोहताश की एक पांच हॉर्स पावर की मोटर को चुरा लिया। रोहताश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुट गई है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अयादनगर दक्षिण के निवासी किसान रोहताश का काली नदी के पास खेत हैं। खेतों में पानी डालने के लिए रोहताश ने एक पांच हॉर्स पॉवर की मोटर लगाई थी। जब रविवार की सुबह रोहताश खेतों पर पहुंचा तो देखा कि मोटर गायब थी। रोहताश ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। रोहताश का कहना है कि मोटर चोरी होने से उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996

































