हापुड़, सीमन/अशोक तोमर/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बछलौता में मंगलवार की देर रात चोरों ने चार घरों में धावा बोल कर लाखों रुपए नकद और लाखों के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोरों ने रिटॉयर्ड सीओ के घर में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं लेकिन एक सीसीटीवी के आधार पर पुलिस नकाबपोश चोरों की तलाश में जुट गई है।
चोरों ने कालू सिंह, देवेंद्र सिंह पुत्र राजपाल सिंह, राजीव चौधरी पुत्र तेजपाल और रिटायर्ड सीओ जगदीश सिंह पुत्र अमरसिंह के यहां चोरी की। इस दौरान चोर किसी घर में सीढ़ी की मदद से रोशन दान के जरिए दाखिल हुए तो कहीं का ताला चटका कर चोरी की। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण उठे तो घर में चोरी की घटना का पता चला।
बछलौता निवासी कोलू सिंह के यहां से चोरों ने 50 हजार रुपए नकद, 11 अंगूठी, दो चेन, एक सेट, एक मंगलसूत्र, एक गले की कंठी, एक एलईडी पर हाथ साफ कर दिया। कालू के यहां से लाखों का माल चोरी हो गया। वहीं चोरों ने बछलौता निवासी देवेंद्र पुत्र राजपाल सिंह के यहाँ से 55 हजार नकद और 20 हजार रुपए की चांदी चुरा ली जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मचा है।
वहीं राजीव चौधरी पुत्र तेजपाल दिल्ली रहते हैं। फिलहाल घर में कोई नहीं था। जब गांव में तीन घरों में हुई चोरी की सूचना आग की तरह फैल गई तो नरेश ने अपने भाई राजीव के घर भी जाकर देखा तो ताला टूटा पड़ा था जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। चोरों ने इस दौरान रिटायर्ड डीएसपी के घर पर भी धावा बोला और घर में घुसकर जगदीश सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
चोरों ने इस दौरान अलमारी का लॉकर तोड़ दिया। घर का ताला तोड़ दिया। लाखों रुपए से ज्यादा की नकदी और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस समय सभी गहरी नींद में थे तभी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ में फ्री गंज रोड पर खुल गया UP37 THE CAFE, 7300714249






























