हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर में चोरों ने बीती रात एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया है। चोर इस दौरान मकान से दो तोले सोने के आभूषण और सात से आठ हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने टूटे ताले देखे तो मकान मालिक को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मकान की हालत देखकर पीड़ित दंग रह गया जिसने मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
मीरापुर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में ड्राइवर के पद पर नौकरी करता है जो मकान का ताला लगाकर ड्यूटी पर गया हुआ था। उसकी पत्नी की तबीयत खराब चल रही है जिसके चलते वह अपने रिश्तेदार के यहां है। इसी बीच चोर मकान में दाखिल हुए और उन्होंने कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
चोर मकान में ताले काट कर दाखिल हुए जिन्होंने इत्मीनान के साथ घर में चोरी की। शनिवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है तो उन्होंने तुरंत राजेंद्र को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर राजेंद्र मौके पर पहुंचा और सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। राजेंद्र ने बताया कि सात से आठ हजार रुपए की नकदी और दो तोले के आभूषण को चोरों ने चोरी कर लिया।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483































