
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने अब एक बार फिर सद्दीकपुरा में मुमताज मस्जिद के पास स्थित खेड़ा फाटक के रहने वाले इमरान पुत्र नौशाद अली के मकान को अपना निशाना बनाया है जहां से बीती रात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए और उन्होंने सोने की झुमकी, चांदी की पाजेब और 27 हजार रुपए की नकदी चुराली और फरार हो गए। जब सोमवार की सुबह परिजनों की आंख खुली तो सामान गायब देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। परिजनों का कहना है कि 21 फरवरी को अज्ञात चोर घर में घुसे थे जिन्होंने मोबाइल फोन और पांच हजार रुपए की नकदी भी चुरा ली थी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
इमरान ने बताया कि वह रविवार की दोपहर 12:00 बजे अपने परिवार के साथ बहन के यहां लोनी गए थे। रात करीब 12:00 बजे के आसपास सभी वापस लौटे और परिजन सो गए। इसी बीच अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए जिन्होंने सोने की झुमकी, चांदी की पाजेब, 27 हजार रुपए की नकदी चुरा ली और फरार हो गए। जब सोमवार की सुबह परिजनों की आंख खुली तो सामान गायब देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
The Prime School in Babugarh Chhawani
DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651






























