हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। थाना पिलखुवा क्षेत्र के साथ-साथ अब चोरों ने थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में भी धावा बोला है। यहां चोरों ने एक घर में रखे 65 हजार रुपए नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 380 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मामला हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा के नारायण विहार निवासी विवेक शर्मा पुत्र आशीष शर्मा ने पुलिस की दी तहरीर में बताया कि उनके घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर लाखों रुपए कीमत के जेवरात और कैश चुरा लिया। चोर इस दौरान विवेक की मां की सोने की चैन, मंगल सूत्र, एक जोड़ी कुंडल और 65 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने विवेक की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 380 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मोबाइल खरीदने पर पाएं चांदी का सिक्का फ्री, 7503555520





























