हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पक्का बाग बाजार में खड़ी एक पिकअप गाड़ी से चोरों ने दो लाख रुपए से भरा बैग चुरा लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच में जुट गई है।
नवीन निवासी दादरी गौतम बुद्धनगर ने बताया कि वह गाजियाबाद के व्यापारिक का माल सप्लाई करता है जो कि मंगलवार को माल सप्लाई करने और व्यापारियों से नकदी लेने के लिए पिकअप पर सवार होकर हापुड़ पहुंचा। नवीन ने बाबूगढ़ में व्यापारी के यहां माल उतार कर 60 हजारों रुपए जबकि मंडी पाटिया में व्यापारी का माल उतारकर 1,26,000 उसके बाद पक्काबाग में व्यापारी के यहां माल उतारकर दस हजार रुपए लिए जिसे नवीन ने ड्राइवर सीट के पीछे एक बैग में रख दिया। मौका पाकर चोरों ने बैग चुरा लिया। फरार हुए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























