हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बंद पड़े मकानों को चोर लगातार अपना निशाना बनाकर उसमें चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इसी क्रम में चोरों ने पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के शैलेश फार्म स्थित एक बंद मकान को अज्ञात चोरों ने शुक्रवार को निशाना बनाया है जहां लाखों रुपए के आभूषण व नकदी चोरी कर ली। आपको बता दें कि गांव शाहपुर फगोता निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि उसकी बहन प्रीति सरस्वती मेडिकल कॉलेज में नौकरी करती है और वह शैलेश फार्म स्थित एक मकान में किराए पर रहती है। पीड़ित की बहन अपनी छोटी बहन की शादी के चलते ताला लगाकर गांव आई थी। अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के आभूषण और नकदी चोरी कर लिए। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पीड़ित मौके पर पहुंची। घर का ताला टूटा और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।





























