थाने के पास स्थित परचून की दुकान में घुसे चोरों ने खाई सोनपापड़ी, पी कोल्डड्रिंक
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात के सामने शिव मंदिर के पीछे और हाईवे के निकट स्थित परचून की दुकान को चोरों ने बीती रात अपना निशाना बनाया। चोर कूमल कर दुकान के भीतर दाखिल हुए जिन्होंने सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू, कोल्ड ड्रिंक आदि सामान गायब कर दिया और गल्ले में रखी दो से तीन हजार रुपए की नकदी भी चुरा ली। सुबह टहलने गए लोगों की नजर जब कूमल पर पड़ी तो उन्होंने परचून की दुकान के स्वामी को मामले से अवगत कराया। उसके बाद मलिक मौके पर पहुंचा और हालात देखकर दंग रह गया।
जय भगवान शर्मा पुत्र रामनिवास शर्मा निवासी ततारपुर थाना देहात क्षेत्र ने बताया कि उसकी थाना देहात के पास परचून की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था। इसी बीच देर रात चोर दुकान में कूमल कर दाखिल हुए जिन्होंने इत्मीनान के साथ सोनपापड़ी खाई और कोल्ड ड्रिंक भी पी। बीड़ी, गुटका, सिगरेट, कोल्ड ड्रिंक, नकदी लेकर फरार हो गए।
रविवार की सुबह टहल रहे ग्रामीणों की नजर जब दीवार में हुए कूमल पर पड़ी तो उन्होंने दुकान मालिक जय भगवान को अवगत कराया। जय भगवान का कहना है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाए।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























