
पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 450 रुपए का किया भुगतान, छह लाख हड़पे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों को ठगने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। साइबर ठगों ने अब पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब का लालच देकर एक युवक से छह लाख रुपए ऐंठ लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले में कार्यवाही की मांग की। साइबर थाने में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है।
हापुड़ के संजय विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी चिराग खेड़ा को व्हाट्सएप पर पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब का ऑफर मिला। ठगों ने टेलीग्राम पर जुड़ने को कहा और खुद को एक कंपनी से जुड़ा व्यक्ति बताया। शुरुआत में रिव्यू टास्क दिए गए। हर रिव्यू के ₹50 मिले और कुल 450 रुपए खाते में भेजे गए। इसके बाद चिराग का भरोसा बढ़ गया। ठगों ने उसे जाल में फंसा लिया और निवेश के नाम पर पीड़ित से छह लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























