👁 2 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी मानसून को देखते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शहर को जलभराव मुक्त रखने के उद्देश्य से 15 दिनों में हापुड़ के 92 नालों की सफाई करने के निर्देश दिए हैं. डीएम ने तीनों एसडीएम की अध्यक्षता में निगरानी टीमें भी गठित की हैं जो कि संबंधित नगर पालिकाओं के ईओ के साथ नालों की सिल्ट चैक कर रही हैं.
मानसून के दौरान हापुड़ में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. तेज बारिश के दौरान सड़क तालाब का रूप ले लेती हैं. हापुड़ में 49 नाले हैं ऐसे में बारिश के दौरान जल निकासी की उचित व्यवस्था करने के लिए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सख्त रुख अपनाते हुए 15 दिन में सभी नालों की साफ-सफाई करने के निर्देश दिए हैं.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























