👁 0 views Views
चौधरी चरण सिंह और महाराणा प्रताप जयंती पर रहेगा अवकाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रदेश में वर्ष 2024 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह और लोक नायक महाराणा प्रताप की जयंती पर भी अवकाश घोषित कर दिया है। इसे निर्बंधित अवकाश में शामिल किया गया है। शासन की ओर से वर्ष 2024 के सार्वजनिक अवकाश की सूची में 24 सार्वजनिक अवकाश हैं। इसमें नौ अवकाश ऐसे हैं, जो शुक्रवार अथवा सोमवार को पड़ रहे हैं। ऐसे में राज्य कर्मियों को गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी सहित नौ बार एक साथ तीन दिन का अवकाश मिलेगा। इसी तरहे 29 निर्बंधित अवकाश घोषित किए गए हैं। इस बार चरण सिंह और महाराणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित किया गया है।
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093






























