जनपद भर में स्वतंत्रता दिवस पर रहेगी धूमधाम










जनपद भर में स्वतंत्रता दिवस पर रहेगी धूमधाम
हापुड़,सू0वि0(ehapurnews.com): जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में होने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक बैठक हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद व पंचायत को निर्देशित किया कि 09 अगस्त से 15 अगस्त तक होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के तहत समस्त शहीद स्मारक व शहीद स्तंभ पर साफ-सफाई एवं माल्यार्पण का कार्यक्रम कराएं तथा सरकारी कार्यालयों व अन्य महत्वपूर्ण स्मारकों को प्रकाशमान करने का कार्यक्रम किया जाए। इसके साथ ही सभी सार्वजनिक स्थानों पर पूर्ण रूप से साफ-सफाई और चूने आदि का छिड़काव कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि प्रातः 7.00 बजे से 8.00 बजे तक प्रभातफेरी कराई जाए। प्रभात फेरी में छोटे बच्चों को शामिल नहीं किया जाए l प्रातः 10.00 बजे से समस्त शिक्षा संस्थानों में ध्वजारोहण के पश्चात खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सचल दल, एम्बुलेंस सहित चिकित्सा आदि से संबंधित, यातायात व सुरक्षा से संबंधित समस्त आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध रहे l
प्रातः 8.00 बजे जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/मुख्य विकास अधिकारी आदि समस्त सरकारी/अर्ध/गैर सरकारी कार्यालयों/भवनों पर ध्वजारोहण एवं प्रतिज्ञा का स्मरण प्रत्येक ग्राम सभा एवं विकासखंड मुख्यालय पर भी ध्वजारोहण के उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को माल्यार्पण सम्मान तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार अपर जिला अधिकारी न्याय जोशना बंधु, सभी उप जिलाधिकारी अधिशासी अधिकारी आदि उपस्थित रहे l

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








Related Posts

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा
error: Content is protected !!