हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश में पार्टियां चुनावी रण में उतर चुकी हैं और और हर पैंतरा अपना रही है। इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा लोगों से संपर्क साध रही है। कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारों के आवेदन लिए जा रहे हैं। गुरुवार आज स्क्रीनिंग कमिटी बैठक करने जा रही है जिसमें स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह के साथ दीपेंद्र सिंह हुड्डा, महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ लखनऊ पहुंच रहे हैं। यह समिति प्रियंका गांधी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक आए दावेदारों के आवेदनों पर चर्चा करेगी। इस बैठक को चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। यह बैठक लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
BUY 2 GET 1 PIZZA FREE @118 only: 8979755041, 7055225333






























