हापुड़ से ग्रेटर नोएडा के बीच होगी सीधी कनेक्टिविटी, 70 फीसदी भूमि का अधिग्रहण पूरा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से ग्रेटर नोएडा आने जाने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। हापुड़ और ग्रेटर नोएडा को सीधे जोड़ने के लिए प्रस्तावित 105 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण में तेजी आने की संभावना है। यह परियोजना पिछले कई वर्षों से ठप पड़ी थी लेकिन अब इसके आकार लेने की संभावना एक बार फिर से बढ़ गई है। 35 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 70 फ़ीसदी जमीन का अधिग्रहण भी पूरा हो चुका है। शेष के लिए बातचीत जारी है।
यह मार्ग ग्रेटर नोएडा के जुनपत गांव से शुरू होकर बोड़ाकी, अंसल हाउसिंग, दादरी जीटी रोड, नई बस्ती, फूलपुर चर्चा रजनी गांव से होते हुए हापुड़ के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से जुड़ेगा। इस सड़क के निर्माण में तेजी लाई जाएगी। सड़क के निर्माण से हापुड़, नोएडा आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
साइलेंट जनरेटर खरीदने के लिए कॉल करें: 8171900005
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























