हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के जसरूप नगर बिजली घर पर फेस बदलने का मामला गर्माता जा रहा है। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने मामले में जांच का दावा किया है। साथ ही कार्रवाई करने की बात की है जिससे बिजली विभाग के अधिकारियों में खलबली का माहौल है। आपको बताते चलें कि शासन की योजना है कि जंगल और गांव की विद्युत लाइनों को अलग-अलग फीडरों से जोड़कर सप्लाई दी जाए लेकिन जसरूप नगर बिजली घर से फेस बदलने का खेल चल रहा है जिससे रात भर करीब 45 सौ से अधिक नलकूप बंद रहते हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी इलाकों की तर्ज पर बिजली आपूर्ति मिले इसके लिए शासन द्वारा कई योजनाएं चलाई गई हैं लेकिन अधिकारी योजना को पलीता लगा रहे हैं जिसके चलते गांव और जंगल को एक ही लाइन से सप्लाई दी जा रही है। बिजली घर की मशीन इस लोड को नहीं झेल पाती और ओवर लोडिंग से बचने के लिए कभी दिन में तो कभी रात में जंगल की लाइन को काट दिया जाता है। बताया जा रहा है कि बिजली घर से फेस भी बदल दिए जाते हैं जिसके चलते सप्लाई तो मिलती है लेकिन नलकूपों तक नहीं पहुंचती। फेस बदलने की बात जब एक्सएन मनोज कुमार तक पहुंची हो तो उन्होंने औचक निरीक्षण कर जांच का दावा किया।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041




























