
हापुड के गांव डहाना में रामायण को लेकर ग्रामीणो में दिखा गजब का उत्साह
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड विधान सभा क्षेत्र के गांव डहाना में रामायण को लेकर ग्रामीणो में गजब का उत्साह दिखा।महिलाए व पुरूष रामायण पाने के लिए उतावले नजर आए।
“घर-घर रामायण” अभियान के अंतर्गत हापुड़ विधानसभा के डाहना गांव मे भी श्री रामचरितमानस का मंगलवार को सांसद अरूण गोविल ने निःशुल्क वितरण किया।सांसद ने कहा कि सभी ग्रामवासी रामायण से शिक्षा ग्रहण करें और उसका अध्ययन करें साथ ही अन्य को प्रेरित करें।इस अवसर पर भाजपाई व ग्रामीण उपस्थित थे।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996
























