हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव मोहम्मदपुर आजमपुर उर्फ दयानगर में चल रहे इंटरलॉकिंग कार्य की शिकायत के बाद शुक्रवार को जांच टीम गांव पहुंची और जांच शुरू की जिससे गांव में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है। विकास कार्यों की जांच के लिए पहुंची टीम को देखकर हड़कंप मच गया।
विक्रम सिंह ने बताया कि गांव प्रधान द्वारा गांव में अवैध रूप से घरों के अंदर इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। सरकारी खर्च पर अवैध रूप से कराई जा रहे इस कार्य की शिकायत विक्रम सिंह ने जिलाधिकारी से की। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी मनोज सिंह समेत तीन सदस्यीय टीम को जांच के आदेश दिए। शुक्रवार को जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया।
VIDEO: वीर जी मलाई चाप: अब नॉन वेज का स्वाद वेज में : 8266888248, 9634049246


























