राम के नाम पर अन्न एकत्र करने का हुआ विरोध
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक बिल्डर्स द्वारा हापुड़ के श्री चंडी मंदिर परिसर में स्थापित राम अन्न कलश को शुक्रवार को हिंदू संगठनों के विरोध पर हटा दिया गया। इस कलश में एक मुठ्ठी अन्न राम के नाम पर एकत्र किया जा रहा था। इस कलश में भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती, चंडी मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों व अन्य लोगों ने एक-एक मुठ्ठी अन्न डाल कर राम के नाम पर अन्न एकत्र करने के कार्य को गति दी।
कलश स्थापना की खबर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग के कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चली कि कुछ लोग राम के नाम पर अन्न एकत्र कर रहे है, तो उन्होने विरोध शुरु कर दिया। विहिप के विरोध के कारण कलश व बिल्डर्स की अपील के बोर्ड को तुरंत मंदिर परिसर से हटा दिया गया। विहिप के भूतपूर्व जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि श्रीराम मंदिर समिति ने किसी भी बिल्डर्स अथवा संस्था को राम के नाम पर अन्न एकत्र करने की अनुमति नहीं दी है फिर भी चंडी मंदिर में बिल्डर्स की अपील क्यों लगाई गई है।

ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093



























