👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह सड़कों पर कोहरा सा छा गया। हालांकि इससे विजिबिलिटी पर कोई खास असर नहीं पड़ा जिसके पश्चात जोरदार बारिश हुई और फिर तेज धूप निकल आई। हापुड़ में सुबह लगभग 7:15 बजे से पहले कुछ इस तरह की तस्वीर बनी रही। हापुड़, बाबूगढ़, हापुड़ बाहरी समेत विभिन्न इलाकों में सड़कों ने कोहरे सी चादर ओढ़ ली। इस मौसम में इस तरह की यह पहली तस्वीर सामने आई है। हालांकि इसके पश्चात जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई और उसके बाद तेज धूप निकल आई जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।






















