👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पिलखुवा में जीएसटी की चार सदस्यीय टीम ने गांधी रोड पर स्थित सेनेटरी की दुकान पर छापा मारा और दस्तावेजों की जांच की. हालांकि पिलखुवा में सोमवार को साप्ताहिक बंदी होने के चलते अधिकांश दुकानें बंद थी. टीम ने काफी देर तक दस्तावेज खंगाले जिससे का व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा. इस दौरान अधिकारियों ने किसी तरह की जानकारी नहीं दी. बता दें कि टीम में एक अधिकारी और तीन जीएसटी निरीक्षक शामिल थे जिन्होंने दस्तावेजों की जांच की.




























