
श्रद्धालुओं व पार्किंग कर्मियों में हुई कहासुनी, तीन पार्किंग कर्मी हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगर गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में हरियाणा से आए श्रद्धालुओं और पार्किंग कर्मियों के बीच कहासुनी हो गई जिसने धक्का मुक्की और मारपीट का रूप ले लिया। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची जिसने तीन पार्किंगकर्मियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा से आए श्रद्धालुओं ने पार्किंग शुल्क लेने वालों पर गाली देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है जब हरियाणा से कुछ श्रद्धालु ब्रजघाट आए थे। ब्रजघाट में हाईवे किनारे गेस्ट हाउस के पास वाले पार्किंग स्थल में शुक्रवार की दोपहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हरियाणा के जनपद भिवानी के गांव लक्ष्मण की ढाणी से आए श्रद्धालुओं ने पार्किग शुल्क लेने वाले कर्मियों पर गाली गलौज का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में कार्रवाई करते हुए तीन पार्किंग कर्मियों को हिरासत में ले लिया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी




























