
बाप-बेटे को पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर में दो लोगों के बीच हो रहे विवाद में बीच बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। एक पक्ष ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक और उसके पिता पर हमला कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीमा ने गढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि 10 सितंबर को उसके पति कमल और बेटा सुमित मजदूरी कर घर लौट रहे थे कि घर के पास मोहल्ले के ही राजेंद्र और दूसरा पड़ोसी आपस में विवाद कर रहे थे। बेटे ने दोनों को झगड़ा न करने के लिए समझाने का प्रयास किया तो राजेंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुमित से अभद्रता करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर राजेंद्र ने साथी विनीत, अमर सिंह और बॉबी के साथ सुमित पर हमला कर दिया। सुमित की चीख सुनकर कमल वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि चिकित्सकों ने कमल को हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241




















