
12 फीट लम्बा विशाल अजगर निकलने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव लालपुर में शनिवार को करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर वनकर्मी भारत और नितेश मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद विशाल अजगर को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

मामला शनिवार का है जब देहात क्षेत्र के गांव लालपुर में 10 से 12 फीट लंबा अजगर देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना पाकर वनकर्मी भारत और नितेश मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214






























