
हापुड़, सीमन, अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के मेन चौराहे पर चामुंडा माता मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से धुआं उठने लगा। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही विद्युत विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर बिजली विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची जिसने ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
मामला बुधवार का बताया जा रहा है जब मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई जिन्होंने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही बिजली विभाग की टीम को मामले से अवगत कराया। इस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई जिसके बाद सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने मामले में ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।























