👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक साइकिल सवार व्यक्ति की लाश मेरठ रोड पर स्थित एफसीआई के पास पड़ी मिली। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से साइकिल भी बरामद की है।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को साइकिल सवार व्यक्ति की लाश मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर के किनारे पड़ी मिली। राहगीरों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
VIMTA LAB: 550 में 45, 999 में 75, 1699 में 85 टेस्ट : 9897298411























