👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सलोनी में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
बता दें कि संदीप गांव सलोनी निवासी अपने जीजा योगेश शर्मा के यहां रह रहा था। सोमवार की सुबह वह किसी काम से घर से निकला। लगभग 11 बजे ग्रामीणों ने नहर किनारे संदीप का शव पड़ा हुआ देखा तो मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जांच में जुट गई। इस दौरान परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। पुलिस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने संदीप का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010






























