
👁 23 views Views
प्रतिष्ठान की छत पर वृद्ध का शव मिलने से हड़कम्प
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा के मेन बाजार में एक दुकान की छत पर शनिवार की सुबह एक वृद्ध का शव मिलने से हड़कम्प मच गया। मृतक की पहचान पिलखुवा के 70 वर्षीय महमूद अली के रुप में की गई है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मृतक की दिमागी हालत असंतुलित बताई जा रही है। अब प्रश्न यह है कि वृद्ध दुकान की छत पर कैसे पहुंचा।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996






















